सरकारी कर्मचारियों के लिए होमलोन
टाटा कैपिटल में, आप कुछ आसान स्टेप्स में सरकारी कर्मचारियों के होमलोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और कम ब्याज दरों पर हाउसिंग फाइनेंस प्राप्त कर सकते हैं।
अस्वीकरण: ऊपर बताए गए मूल्य, गणनाएं और परिणाम सिर्फ़ उदाहरण और सूचना के उद्देश्यों के लिए ही हैं और ये टाटा कैपिटल द्वारा बताए गए आधार पर विभिन्न मापदंडों पर अलग-अलग हो सकते हैं।
जब आप कोई होमलोन लेते हैं, तो आप लोन की राशि का पुनर्भुगतान इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट या ईएमआई में करने पर सहमत होते हैं। आपके होमलोन के लिए आपको जिन ईएमआई को चुकाना होता है, वह लोन राशि, अवधि और होमलोन ब्याज दर सहित कई बातों पर निर्भर करते हैं।
होमलोन ईएमआई कैलकुलेटर एक ऐसा आसान और प्रभावी टूल है, जो उस ईएमआई राशि की गणना करता है जो आपको अपना होमलोन चुकाने के लिए हर महीने भुगतान करना होगा। आप कुछ ही सेकंड में अपना हाउसिंग लोन ईएमआई जानने के लिए एक ऑनलाइन होमलोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। हाउसिंग लोन ईएमआई कैलकुलेटर बहुत तेज और उपयोग में आसान है।
होमलोन कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए, आपको अपनी होमलोन प्रिंसिपल राशि, अवधि और ब्याज दर एंटर करना होगा, और आपकी होमलोन ईएमआई तुरंत प्रदर्शित होगी। होमलोन कैलकुलेटर का उपयोग करके, आपको सही ऋण राशि और अवधि का पता चल जाएगा ताकि आप अपने फाइनेंस पर जोर डाले बिना अपने हाउसिंग लोन ईएमआई का भुगतान कर सकें।
ऑनलाइन होमलोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके होमलोन ईएमआई कैलकुलेट करना सबसे असान होता है। आप बस अपनी लोन राशि, लोन अवधि और हाउस लोन में लागू ब्याज दर कैलकुलेटर में डाल सकते हैं और आपकी हाउसिंग लोन ईएमआई तुरंत प्रदर्शित हो जाएगी।
उदाहरण के लिए - प्रिंसिपल होमलोन 20,00,000 रु. 10% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 10 वर्ष की अवधि के लिए लिया जाता है (जो 120 महीने हैं) लिया जाता है; होमलोन ईएमआई इस प्रकार निकाली जाती है – [20,00,000 x 10 x (1+10)120]/ [(1+10)120-1], जो 26,430 रु. प्रति महीने है। .
अपना हाउस लोन ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए आप निम्नलिखित गणितीय फ़ॉर्मूला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
ईएमआई = [P x R x (1+R) ^N]/[(1+R) ^N-1]
जहां ‘P’ प्रिंसिपल होमलोन राशि है, 'r' लागू होमलोन ब्याज दर है, और 'n' किश्तों की संख्या है जो आपको भुगतान करना है या महीने में ऋण अवधि की संख्या है।
House buying is a tedious and complex process that involves huge financial transactions. Although a होम लोन can help you buy a house with a small down payment, you still need to ensure that your home loan EMIs aren’t straining your monthly budget.
होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर से, आप अपना होम लोन ईएमआई पहले से पता कर सकते हैं और इसी अनुसार अपनी होम लोन राशि और अवधि का चयन कर सकते हैं। सटीक ईएमआई कैलकुलेशन से आप अपने बजट की योजना इस तरह से बना सकते हैं कि आपके अन्य मासिक खर्चों पर कोई असर न आए।
इसलिए हाउसिंग लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक आवश्यक फैनेंशियल टूल साबित हो सकता है जो आपको अपना घर खरीदने में मदद कर सकता है।
होम लोन कैलकुलेटर आपको कुछ ही सेकंड के भीतर अपने होम लोन चुकाने के लिए आवश्यक ईएमआई जानने में मदद करता है। आपके
घर खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई लेंडिंग इंस्टीच्यूशन ऑनलाइन होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर देते हैं। यहां
होम ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करने कुछ फायदे बताए गए हैं:
होम लोन ईएमआई होम लोन की अवधि से उल्टे रूप से जुड़ी होती है। इसका मतलब है कि होम लोन अवधि जितनी अधिक होगी, ईएमआई राशि उतनी ही कम होगी और अवधि जितनी कम होगी ईएमआई राशि उतनी ही अधिक होगी। आइए हम इसे एक उदाहरण से समझते हैं - 8.75% प्रति वर्ष की समान ब्याज दर पर तीन अलग-अलग मूलधनों और तीन अलग-अलग अवधि पर विचार करें।
नीचे दिए गए टेबल में दिखाया गया है कि अवधि बढ़ने पर होम लोन ईएमआई कम हो जाती है।
मूल राशि | 10 साल | 15 साल | 20 साल |
---|---|---|---|
रूपये 10,00,000 | रूपये 12,668 | रूपये 10,143 | रूपये 8,997 |
रूपये 20,00,000 | रूपये 25,335 | रूपये 20,285 | रूपये 17,995 |
रूपये 50,00,000 | रूपये 63,338 | रूपये 50,713 | रूपये 44,986 |
आपके होमलोन ईएमआई में दो भाग होते हैं: मूलधन और ब्याज। मूलधन वह राशि होती है जो आप लोन देने वाले से उधार लेते है जब कि यह उधार लेने पर आपके द्वारा किए जाने वाला भुगतान ब्याज होता है। यह ब्याज आपके लोन की ब्याज दर और अवधि के अनुसार कैलकुलेट किया जाता है।
लोन की शुरुआत में आपके अधिकतर ईएमआई ब्याज भरने में ही चले जाते है। समय के चलते ब्याज का भाग कम होता है और आपका अधिकतम भुगतान मूलधन भरने में चला जाता है। लेकिन कुल ईएमआई राशि संपूर्ण लोन के लिए समान रहती है।
आपका ईएमआई किसप्रकार मूलधन और ब्याज में विभाजित होता है इसके विश्लेषण के लिए अपनी होम लोन परिशोधन अनुसूची देखें। अपना घर खरीदने के लिए प्री-अप्रूवड होम लोन होने से आसानी से आप अपनी ईएमआई और बजट समझ सकते हैं।
होम लोन परिशोधन अनुसूची एक टेबल है जिसमें होम लोन चुकाने से संबंधित सभी विवरण मौजूद होते हैं। यह बकाया प्रिंसिपल होम लोन राशि के विवरण के साथ शुरू होता है, इसके बाद शेड्यूल्ड भुगतान या ईएमआई का विवरण होता है जो ऋणकर्ता को निश्चित अंतरालों पर भुगतान करना होता है।
इसके बाद, कुल ब्याज और ऋणकर्ता द्वारा भुगतान किया गया मूलधन प्रदर्शित होता है। परिशोधन अनुसूची की अंतिम पंक्ति में क्लोजिंग बैलेंस प्रदर्शित होता है जिसे अगली अवधि तक आगे बढ़ाया जाएगा।
मान लीजिए कि आपने 50,00,000 रुपए का होम लोन 20 वर्षों के लिए 10% ब्याज दर पर लिया है, आपका वार्षिक परिशोधन अनुसूची इस प्रकार दिखाई देगी:
वर्ष | प्रारंभिक शेष | ईएमआई *12 | ब्याज भुगतान सालाना | प्रिंसिपल भुगतान सालाना | अंतिम शेष |
---|---|---|---|---|---|
1 | 50,00,000 | 5,79,013 | 4,96,276 | 82,737 | 49,17,263 |
2 | 49,17,263 | 5,79,013 | 4,87,612 | 91,401 | 48,25,863 |
3 | 48,25,863 | 5,79,013 | 4,78,042 | 1,00,971 | 47,24,891 |
4 | 47,24,891 | 5,79,013 | 4,67,469 | 1,11,544 | 46,13,347 |
5 | 46,13,347 | 5,79,013 | 4,55,788 | 1,23,225 | 44,90,122 |
6 | 44,90,122 | 5,79,013 | 4,42,885 | 1,36,128 | 43,53,994 |
7 | 43,53,994 | 5,79,013 | 4,28,631 | 1,50,382 | 42,03,612 |
8 | 42,03,612 | 5,79,013 | 4,12,884 | 1,66,129 | 40,37,483 |
9 | 40,37,483 | 5,79,013 | 3,95,488 | 1,83,525 | 38,53,958 |
10 | 38,53,958 | 5,79,013 | 3,76,270 | 2,02,742 | 36,51,216 |
11 | 36,51,216 | 5,79,013 | 3,55,041 | 2,23,972 | 34,27,243 |
12 | 34,27,243 | 5,79,013 | 3,31,588 | 2,47,425 | 31,79,818 |
13 | 31,79,818 | 5,79,013 | 3,05,679 | 2,73,334 | 29,06,484 |
14 | 29,06,484 | 5,79,013 | 2,77,058 | 3,01,955 | 26,04,529 |
15 | 26,04,529 | 5,79,013 | 2,45,439 | 3,33,574 | 22,70,955 |
16 | 22,70,955 | 5,79,013 | 2,10,509 | 3,68,504 | 19,02,451 |
17 | 19,02,451 | 5,79,013 | 1,71,922 | 4,07,091 | 14,95,361 |
18 | 14,95,361 | 5,79,013 | 1,29,215 | 4,49,718 | 10,45,642 |
19 | 10,45,642 | 5,79,013 | 82,203 | 4,96,810 | 5,48,832 |
20 | 5,48,832 | 5,79,013 | 30,181 | 5,48,832 | 0 |
घर खरीदना एक थकाऊ और जटिल प्रक्रिया है जिसमें बड़े वित्तीय लेन-देन होते हैं। हालांकि होम लोन आपको एक कम डाउन पेमेंट पर घर खरीदने में मदद कर सकता है, फिर भी आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके होम लोन की ईएमआई से आपका मासिक बजट प्रभावित नहीं होता हो।
होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर से, आप अपना होम लोन ईएमआई पहले से पता कर सकते हैं और इसी अनुसार अपनी होम लोन राशि और अवधि का चयन कर सकते हैं। सटीक ईएमआई कैलकुलेशन से आप अपने बजट की योजना इस तरह से बना सकते हैं कि आपके अन्य मासिक खर्चों पर कोई असर न आए।
इसलिए हाउसिंग लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक आवश्यक फैनेंशियल टूल साबित हो सकता है जो आपको अपना घर खरीदने में मदद कर सकता है।
होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर के साथ होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके घर खरीदने की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान जानकारियों से परिपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने में एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण अपना सकते हैं। इसके द्वारा आप वह घर चुन सकते हैं जो आपकी वित्तीय क्षमताओं के साथ संलग्न है और जो आपके घर खरीदने की इच्छा को आसान बनाता है।
अपने होम लोन के लिए ईएमआई का भुगतान न करने पर देय ईएमआई राशि का 1% से 2% तक विलंबित भुगतान शुल्क लग सकता है। यदि आप 90 दिनों तक अपनी ईएमआई का भुगतान नहीं करते हैं, तो आप एक नन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) बन सकते हैं और आपको कानूनी नोटिस दिया जा सकता है। इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है।
होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करनेका ध्यान रखें और बाद में पेनल्टी और झंझटों से बचने के लिए आप आसानी से चुकाई जाने वाली ईएमआई की राशि चुन सकते हैं।
हां, आप अपने होम लोन की ईएमआई समय से पहले चुका सकते हैं। इसे प्रीपेमेंट या फ़ोरक्लोजर के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, आपको प्रीपेमेंट और फ़ोरक्लोजर चार्ज, जो भी लागू हो, भुगतान करना होगा।
आप अपने होम लोन की ईएमआई के लिए कोई भी तिथि चुन सकते हैं। हालांकि, आपको हर महीने जब अपना वेतन मिलता है, तो उस तिथि के आसपास बने रहने से मदद मिल सकती है। इससे यह होता है कि आप समय पर अपनी ईएमआई का भुगतान कर पाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको अपना वेतन 1 तिथि को मिलता है, तो आप 5 तारीख को ईएमआई की तिथि चुन सकते हैं।
यदि आप अपने होम लोन के लिए तय ईएमआई से अधिक का भुगतान करते हैं, तो अतिरिक्त धन को लोन पर प्रीमेंट माना जाएगा। अतिरिक्त राशि आपकी मूल राशि से काट ली जाएगी, और आपकी बाद की ईएमआई को उसी के अनुसार ऐडजस्ट किया जाएगा। भुगतान की गई अतिरिक्त राशि के आधार पर आप प्रीपेमेंट चार्ज का भी भुगतान कर सकते हैं। हमारी सलाह यह है कि अपनी ईएमआई को समझने और अधिक या कम भुगतान से बचने के लिए आप होम लोन एमॉर्टाइजेशन शिड्यूल देखें या होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो जाता है या अगर आप लोन के कुछ हिस्से का पहले से भुगतान कर देते हैं, तो आपकी ईएमआई में परिवर्तन किया जा सकता है। जहां आप अपनी अवधि के शुरुआती भाग में कम/अधिक ईएमआई का भुगतान करते हैं और उसे धीरे-धीरे बढ़ाते/कम करते हैं, वहां आप स्टेप-अप/स्टेप-डाउन ईएमआई योजना का विकल्प भी चुन सकते हैं। होमलोन ईएमआई कैलकुलेटर से आपको इन विकल्पों को और आपके फ़ाइनांस पर इन विकल्पों के प्रभाव को समझने में सहायता मिल सकती है;
हां, फ्लोटिंग ब्याज दरें हर महीने की ईएमआई को प्रभावित कर सकती हैं। फ्लोटिंग ब्याज दरों में बाजार की दशाओं के आधार पर उतार-चढ़ाव हो सकता है। फ्लोटिंग ब्याज दर वाले होम लोन रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की रेपो दर में वृद्धि से जुड़ा होता है, जो वक्त के साथ बदल सकता है। सोच-समझ कर फ़ैसला लेने के लिए फिक्स्ड और फ्लोटिंग-रेट वाले होम लोन का फ़ैसला करते समय होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने का ध्यान रखें।
हां, आप अपने होम लोन का अधिक शीघ्रता से भुगतान करने के लिए अपने होम लोन के पार्ट या फुल रीपेमेंट में से चुन सकते हैं। हालांकि, आपको अपने होम लोन पर प्रीपेमेंट चार्ज का भुगतान करना होगा। अपनी ईएमआई पर इन शुल्कों के प्रभाव को समझने के लिए होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने का ध्यान रखें।
लंबी अवधि वाले होम लोन की ईएमआई कम होती है, क्योंकि उसकी राशि कई वर्षों में विभाजित कर दी जाती है। अगर आप कम ईएमआई का भुगतान करना चाहते हैं, तो आप लोन की लंबी अवधि चुन सकते हैं। आप होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर पर अपनी पसंद की होम लोन अवधि के आधार पर अपनी ईएमआई की असली लागत देख सकते हैं।
हां, आप अपने होम लोन के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। आप अपने ईएमआई का समय पर भुगतान करने के लिए अपने बैंक खाते को लिंक कर सकते हैं और ऑटोमैटिक पेमेंट सेट अप कर सकते हैं। आप अन्य भुगतान मोड जैसे डेबिट कार्ड, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) वगैरह के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं।
यदि आप वक्त पर होम लोन ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो आपको ग्रेस पीरियड दी जा सकती है, जिसे होम लोन मोरटोरियम पीरियड भी कहा जाता है। इस दौरान आपको कोई पेमेंट नहीं करना होता है। हालांकि, आपका रीपेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट स्कोर, लोन राशि, अवधि और अन्य ऐसे ही फैक्टर यह निर्धारित करते हैं कि आप ग्रेस पीरियड के पात्र हैं या नहीं। होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से लोन राशि और उसकी अवधि चुनने की सलाह दी जाती है जो भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाने के लिए आपके बजट में सही ढंग से फिट बैठता हो।
आप अपने लोन की अवधि और लोन की राशि के आधार पर, अपने होम लोन ईएमआई की बारंबारता को बदलने में समर्थ हो सकते हैं। लोन आवेदन के समय इस पर चर्चा कर लेना सबसे अच्छा होता है। आपकी आर्थिक स्थितियों पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव को समझने के लिए भुगतान आवृत्ति का चयन करने से पहले होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी जाती है।